म.प्र. में 700 राइस मिलें बंद

म.प्र. में 700 राइस मिलें बंद

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र. का राइस मिल उद्योग इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। प्रदेश की करीब 1200 राइस मिलों में से लगभग 700 मिलें बंद हो चुकी हैं या बंद होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। मिलर्स का आरोप है कि सरकार द्वारा तय अपग्रेडेशन राशि, कस्टम मिल्ड राइस और अन्य मदों की बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण उनकी आर्थिक हालत बिगड़ गई है। बैंक ऋण, बिजली बिल, मजदूरी और अन्य खर्चों का भार उठाना मुश्किल हो गया है जिससे बड़ी संख्या में मिलर्स डिफाल्टर हो रहे हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें