गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का नया वर्गीकरण होगा

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का नया वर्गीकरण होगा

भोपाल [ महामीडिया] रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को वर्गीकृत करने के मौजूदा ढांचे में व्यापक सुधार का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत वर्गीकरण के लिए आकार आधारित मानदंड अपनाने का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार 1 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक की परिसंपत्ति वाली एनबीएफसी अपनी नवीनतम अंके​क्षित बैलेंस शीट के आधार पर अपर लेयर इकाई के रूप में वर्गीकृत की जाएंगी। केंद्रीय बैंक ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि यदि सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी इस परिसंपत्ति सीमा को पार करती हैं तो उन्हें भी अपर लेयर में शामिल किया जाएगा। फिलहाल ऐसी इकाइयों को बुनियादी या मध्य स्तर में रखा जाता है। इस पर संबंधित हितधारकों से 4 मई तक प्रतिक्रिया मांगी गई है।

सम्बंधित ख़बरें