अमेरिका ने धोखाधड़ी और रिश्वत मामले में भारत से मदद मांगी 

अमेरिका ने धोखाधड़ी और रिश्वत मामले में भारत से मदद मांगी 

नई दिल्ली [महामीडिया] अडाणी के खिलाफ धोखाधड़ी और रिश्वत से जुड़े मामले में अमेरिका ने भारत सरकार से मदद मांगी  है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में बताया कि रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडाणी और सागर अडाणी को नोटिस देने के लिए कोशिश की जा रही है। अमेरिका ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित ग्रुप के कई टॉप अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए भारत से मदद मांगी है। अमेरिका की एजेंसी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने भारत के कानून मंत्रालय से मदद मांगी है। यह मामला घूसखोरी से जुड़ा है। अमेरिका का सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन अडानी ग्रुप की जाँच कर रहा है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने न्यूयॉर्क की एक अदालत को बताया कि गौतम और सागर अडानी को कोर्ट का नोटिस देने की कोशिश जारी है दोनों भारत में रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें