16 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

16 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

भोपाल [महामीडिया] मौसम विभाग ने आज 16 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में ओले गिरने का अनुमान भी है। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी बादल और बरसात होगी। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें