
शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] आज शुक्रवार, 9 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक गिरकर 79,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी लगभग 266 अंक की गिरावट रही।शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 38 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 4.25 प्रतिशत की बढ़त और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।