
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई को
भोपाल [महामीडिया] भारत में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1998 में 11 मई के दिन ही भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण पोखरण राजस्थान में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा इसी दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। यह दिवस हमारी ताकत, लक्ष्य के विचार मंथन के लिये मनाया जाता है जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमें देश की दशा और दिशा का सही ज्ञान हो सके।