सागर जहरीली शराब मामले में मृतकों की संख्या 33 तक पहुंची

सागर जहरीली शराब मामले में मृतकों की संख्या 33 तक पहुंची

भोपाल [ महा मीडिया] 

सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडारी बुजुर्ग में पदस्थ पंचायत सचिव अजय लोधी  की शुक्रवार को बीएमसी सागर में उपचार के दौरान मौत हो गई।  जहरीली शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। अजय की मौत के बाद जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन लोग अभी बीएमसी के आईसीयू में उपचाररत हैं हालांकि प्रशासन ने अभी शुरुआती मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है।

सम्बंधित ख़बरें