चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग नई दिल्ली पहुंचे
जयपुर [ महा मीडिया] चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली पहुंच गए हैं। जिनपिंग का प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया है। एयरपोर्ट पर जिनपिंग के लिए रेड कॉर्पेट बिछाया गया। जिनपिग का वेलकम राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने किया। जिनपिंग मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे, जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। 7 साल बाद शी जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा है। भारत मंडपम में मोदी जिनपिंग का स्वागत करेंगे। आज शाम उनकी पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है।