उत्तराखंड में बैली ब्रिज बहा
जयपुर [ महामीडिया] उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ के कुलागाड़ नाले पर बना 170 फीट लंबा बैली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। इससे चीन सीमा से लगी व्यास, दारमा और चौदांस घाटियों का संपर्क टूट गया है। यह ब्रिज 27 अगस्त को ही बनाया गया था। पुराना पुल 18 अगस्त को चट्टान गिरने से टूट गया था। सीमांत क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के साथ-साथ सेना और चौकियों का सड़क संपर्क कट गया है।