शक्कर की जमाखोरी रोकने के लिए भंडारण सीमा आधी की गयी
कटनी [ महा मीडिया] बाजार में शक्कर की जमाखोरी और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने शक्कर डीलरों और स्टाकिस्टों के लिए अधिकतम भंडारण सीमा आधी कर दी है। अब कोई डीलर 2000 क्विंटल से ज्यादा शक्कर का स्टाक नहीं रख सकेगा। नई व्यवस्था 15 सितंबर से लागू होगी। इसके साथ ही डीलरों को प्रत्येक शुक्रवार शक्कर का पूरा हिसाब सरकार को देना होगा। शक्कर के स्टाक पर निगरानी बढ़ाते हुए सभी डीलरों के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।