ब्रिक्स देशों के बीच वित्तीय सहयोग बढ़ाना जरूरी

ब्रिक्स देशों के बीच वित्तीय सहयोग बढ़ाना जरूरी

भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स और उसमें भारत की भूमिका को एक पुल बनाने वाले देश के रूप में बताया। वहीं रूस, दक्षिण अफ्रीका और ईरान के शीर्ष नेताओं ने कहा कि बदलते और अनिश्चित वैश्विक माहौल की चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच वित्तीय सहयोग और बढ़ाना जरूरी है।प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल से ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार की शीर्ष 10 बाधाओं को दूर करने के सुझाव देने को कहा। उन्होंने हर साल कम से कम 100 ब्रिक्स स्टार्टअप को दूसरे ब्रिक्स देशोंके बीच साझेदारी के अवसर तलाशने का भी सुझाव दिया। मोदी ने कहा कि वैश्विक व्यापार को मजबूत बनाए रखने के लिए समुद्री मार्गों पर आवाजाही की स्वतंत्रता, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। नेताओं ने ब्रिक्स देशों की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निजी निवेश जुटाने के मकसद से नया निवेश मंच बनाने का सुझाव भी दिया। दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन 12-13 सितंबर को  दिल्ली में हो रहा है। शुक्रवार शाम ब्रिक्स बिजनेस फोरम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व्लदीमिर पुतिन, मसूद पेजेश्कियन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने संबोधित किया। मोदी ने पुतिन, पेजेश्कियन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

सम्बंधित ख़बरें