कांगो के दो स्कूलों में आग लगने से 26 छात्रों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] कांगो के पूर्वी हिस्से के बुकावु शहर में दो स्कूलों में भीषण आग लगने से कम से कम 26 छात्रों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 19 लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।