शेयर बाजार 120 अंको की गिरावट पर बंद

शेयर बाजार 120 अंको की गिरावट पर बंद

भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज कारोबार के अंत में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। हालांकि IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी अपने दिन के निचले स्तर से कुछ ऊपर बंद हुए। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 120.83 अंक की गिरावट के साथ 74,781.76 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 79.70 अंक  टूटकर 23,398.10 अंक पर पहुंच गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और Tata Steel सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। मेटल सेक्टर के कुछ प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिली हालांकि पूरे सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में तेजी और पश्चिम एशिया के तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। 

सम्बंधित ख़बरें