पश्चिम बंगाल और लेह में भूकंप
भोपाल [ महा मीडिया] पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई जिसे मामूली श्रेणी में रखा जाता है फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है । सबसे पहले भारत के केंद्र शासित राज्य लद्दाख के लेह में भूकंप आया। लेह में रात करीब 12 बजकर 27 मिनट पर धरती हिली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 12 किलोमीटर थी।