फ्लिपकार्ट पर पांच लाख का जुर्माना
पुणे [महामीडिया] केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने अनिवार्य बीआईएस मानकों का पालन न करने वाले खिलौनों की बिक्री की अनुमति देने के मामले में जुर्माना लगाया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अनिवार्य मानकों का पालन नहीं करने वाले खिलौनों की लिस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री की सुविधा देने के मामले में ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि फ्लिपकार्ट पर बिना अनिवार्य प्रमाणन वाले 1,338 खिलौने चार विक्रेताओं द्वारा बेचे गए। इनसे विक्रेताओं ने करीब ₹54.56 लाख जबकि फ्लिपकार्ट ने लगभग ₹14.28 लाख फीस कमाई।