महिला एशिया कप का रोमांचक फाइनल मुकाबला कल
पुणे [ महामीडिया] महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल रविवार 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया की दो सबसे मजबूत टीमें इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इस टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों का सफर बेहद शानदार और एकतरफा रहा है। श्रीलंकाई महिला टीम ने लीग स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर धमाकेदार शुरुआत की और फिर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं भारतीय महिला टीम ने भी लीग स्टेज में अपने तीनों मैच जीते और पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों ही टीमें इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हैं और उन्हें अभी तक किसी भी टीम से हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ऐसे में कल 13 सितंबर को फैंस को एक बेहद हाई-वोल्टेज और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।