विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत चौथा सबसे बड़ा देश
मुंबई[महामीडिया]
भारत विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाले देशों में रूस को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 44.9 अरब डॉलर की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई जो 785.7 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह एक सप्ताह में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। इस वृद्धि के साथ ही भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में रूस से आगे निकल गया है। अब भारत केवल चीन, जापान और स्विट्जरलैंड से पीछे है। 28 अगस्त को समाप्त पिछले सप्ताह में कुल भंडार 740 अरब डॉलर के पिछले उच्च स्तर पर पहुंचा था। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त एफसीए में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में हुई वृद्धि या कमी का प्रभाव शामिल है।