पर्वों की त्रिवेणी सोमवार को

पर्वों की त्रिवेणी सोमवार को

भोपाल [ महा मीडिया] तृतीया तिथि शिवजी को और चतुर्थी श्रीगणेश को समर्पित है इसलिए इस दिन शिव-गणपति का आवाहन एक साथ होगा। 14 सितंबर को सूर्योदय से हरतालिका तीज का संकल्प काल रहेगा और 15 सितंबर को पारण के समय ऋषि पंचमी का स्पर्श होगा। आगामी 14 सितंबर से दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू होने जा रही है। इस बार वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ धार्मिक संयोग बन रहा है, जब हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा। अर्थात सोमवार को हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और ऋषि पंचमी का स्पर्श एक साथ होगा। 'पर्वों की त्रिवेणी' का विशेष संयोग उस सोमवार को बनता है जब एक ही दिन तीन बड़े पर्व या शुभ योग  एक साथ आते हैं। ऋषि पंचमी का स्पर्श 15 सितंबर 2026 को सुबह 07:44 बजे हो जायेगा जोकि 16 सितंबर 2026 को सुबह 08:59 बजे समाप्त होगी।

सम्बंधित ख़बरें