म.प्र.के दस बंधुआ श्रमिकों को महाराष्ट्र से मुक्त करवाया गया
मैहर [ महा मीडिया]
म.प्र. के रीवा जिले के 10 मजदूरों को महाराष्ट्र के सतारा जिले (खंडाला) से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इन मजदूरों को काम दिलाने के बहाने एक ठेकेदार महाराष्ट्र ले गया था जहाँ उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सभी 10 मजदूर रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले हैं। मजदूरों को बृजेश पाल नाम का एक ठेकेदार अच्छे काम का झांसा देकर अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था। मजदूरों से रोजाना 18 घंटे काम कराया जाता था और विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता था।