ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति
भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब दुनियाभर के नेताओं का आगमन भी लगातार चर्चा में है। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शुक्रवार को भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।