ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने कई देशों के शीर्ष नेता दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली [महा मीडिया]
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह से ही विदेशी मेहमानों का भारत में आगमन शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह विदेश मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का भारत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नाइजीरिया की विदेश मामलों की राज्य मंत्री बियांका ओडुमेगू ओजुक्वू नई दिल्ली पहुंच गई हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों के भारत पहुंचने का क्रम लगातार जारी है।