सोने और चांदी की कीमतों मे डेढ़ हजार से अधिक की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
आज सोने चांदी की कीमतों में तेज गिरावट है। आज शुक्रवार को सोने चांदी के भाव तेजी से नीचे आ गए हैं। ग्लोबल बाजार पर सोना 4,360 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 63.70 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,51,100 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,31,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। आज सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 1,571 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,770 रुपये के भाव पर खुला। आज चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,530 रुपये की गिरावट के साथ 2,31,569 रुपये पर खुला।