दमोह में रात भर बारिश, स्कूलों की छुट्टी

दमोह में रात भर बारिश, स्कूलों की छुट्टी

भोपाल [ महा मीडिया] 

दमोह जिले में गुरुवार रात 12 बजे से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार सुबह 7 बजे तक लगातार जारी रही। करीब 7 घंटे की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में 3 फीट तक पानी भर गया जबकि कुछ इलाकों में सड़कों पर करीब 4 फीट पानी जमा हो गया है।  स्थिति को देखते हुए सुबह 5 बजे से ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी और कलेक्टर ने सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें