बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पुरातात्विक संग्रहालय बनेगा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पुरातात्विक संग्रहालय बनेगा

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र.में बाघों की सर्वाधिक आबादी वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब पर्यटक वन्यजीवों के साथ ही विंध्य क्षेत्र की 2 हजार साल पुरानी विरासत को भी देख सकेंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों के बीच भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत के तमाम प्रमाण पाषाण प्रतिमाओं के रूप में उपलब्ध हैं। अब इन धरोहरों को सहेजने के लिए बांधवगढ़ पार्क के बफर जोन में एक पुरातात्विक संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य से लेकर इसे आकार देने का काम ईको-पर्यटन बोर्ड करेगा। मप्र समेत देशभर में यह पहला मौका है जब किसी नेशनल पार्क में वन्यजीव पर्यटन के साथ ही पुरातात्विक पर्यटन भी हो सकेगा। घने जंगलों में असुरक्षित पड़ी पुरातात्विक सामग्रियों और छोटी मूर्तियों को चिह्नित कर इस म्यूजियम में रखा जाएगा। इनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी डिस्प्ले की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें