भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से

भोपाल [ महामीडिया] 

बचपन से लेकर राजनीति के सबसे बड़े मंच तक पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी के सफर में 25 साल का एक और पड़ाव जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2026 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाले 25 साल पूरे होंगे। इसी अवसर को भाजपा  ने सिर्फ उत्सव के तौर पर नहीं बल्कि ‘सेवा’ से जोड़ने का निर्णय लिया है । 17 सितंबर को  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे देश में एक महीने तक चलेगा। भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक महीने का देशव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य मोदी के सेवा  से जुड़े कामों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनसेवा के कार्यक्रमों को बढ़ाना है। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, सफाई अभियान आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री  मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता करके इसकी जानकारी दी । 

सम्बंधित ख़बरें