ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन का जोरदार स्वागत
भोपाल [ महा मीडिया] ब्रिक्स समिट 2026 के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शुक्रवार सुबह नई दिल्ली पहुंच गए हैं। रूसी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा जहां उनके स्वागत के लिए पहले ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन उपस्थित थे । केंद्रीय मंत्री और उच्च अधिकारीयों ने ने पुतिन का स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से ब्रिक्स समिट में यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन भारत-रूस संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे जिसमें व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर खास तौर पर बात होने की संभावना है।