चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल नई दिल्ली पहुंचेंगे

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल नई दिल्ली पहुंचेंगे

नईदिल्ली [महामीडिया] 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताहांत दो दिवसीय भारत दौरे पर कल शनिवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग 12 से 13 सितम्बर तक नई दिल्ली में आयोजिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शी जिनपिंग की यह करीब सात वर्षों में पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले वर्ष 2019 में जिनपिंग चेन्नई के पास मामल्लापुरम में हुई एक अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए भारत आए थे।चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के होटल ताज में ठहरने की संभावना है ।  जिनपिंग 12 सितंबर को दोपहर 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद उनके निर्धारित होटल जाने की योजना है। एयरपोर्ट से होटल और भारत मंडपम तक उनके के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।  

सम्बंधित ख़बरें