अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बताया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बताया

भोपाल [ महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष  ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना की है। साथ ही भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन भी बताया है। भारत की अर्थव्यवस्था ने ऊर्जा संकट और वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपनी तेज रफ्तार बरकरार रखी है।चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाहीअप्रैल-जून में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई है। इस बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मजबूत सर्विसेज सेक्टर और बेहतर एक्सपोर्ट के दम पर यह ग्रोथ उम्मीद से काफी बेहतर रही है।अप्रैल-जून तिमाही में भारत की 7.8% की जीडीपी ग्रोथ उनके अनुमान और मार्केट एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत द्वारा औद्योगिक उत्पादन सूचकांकऔर उत्पादक मूल्य सूचकांक के नए आंकड़ों को शामिल करने के कदम की सराहना की है। 

सम्बंधित ख़बरें