म.प्र. में 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभियान

म.प्र. में 17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभियान

भोपाल [ महा मीडिया] 

मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना शुरू होगी। जिसमें आबादी की भूमि पर काबिज लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त रजिस्ट्री कराकर दी जाएगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी जिसमें पंचायत उपकर और अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी पर छूट दी गई है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें