ऑनलाइन शॉपिंग के नए नियम एक जनवरी से लागू होंगे

ऑनलाइन शॉपिंग के नए नियम एक जनवरी से लागू होंगे

भोपाल [ महामीडिया] ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अगले साल से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। सरकार ने ई-कॉमर्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया है जो 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। नए नियमों के बाद ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों को डिस्काउंट दिखाने से लेकर पैसे देकर ऊपर दिखाए गए सामान और सर्च रिजल्ट तक में ज्यादा साफ जानकारी देनी होगी। नए नियमों का उद्देश्य ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ग्राहकों को गुमराह होने से बचाना है। कंपनियों को यह भी साफ बताना होगा कि सामान पहले किस कीमत पर बिक रहा था और अब डिस्काउंट के बाद कितने में मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें