पांढुर्णा के गोटमार मेले में अब तक 652 लोग घायल
भोपाल [ महामीडिया] पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान जाम नदी में पत्थरबाजी जारी है। झंडे पर कब्जे के लिए पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के खिलाड़ी आमने-सामने हैं। पत्थर लगने से करीब 652 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कई लोगों के सिर फूट गए। 4 खिलाड़ियों को गंभीर चोट आई है। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के लोग झंडे पर कब्जे के लिए एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। प्रशासन द्वारा इस बार पत्थरबाजी में गुलेल के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।