मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] आज भारत मंडपम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हो रही है। इस मुलाकात के दौरान कारोबार, ऊर्जा और रक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा संभव है। बैठक में रक्षा सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। रूस की ओर से भारत में फाइटर जेट के प्रोडक्शन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पर समझौता संभव है। Su-57 एडवांस स्टेल्थ फाइटर जेट है और रडार के लिए भी इसे पकड़ना मुश्किल है। यह दूसरे देश की सीमा में घुसकर एयरस्ट्राइक करने में गेमचेंजर साबित हो सकता है।