म.प्र. के सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू होगा

म.प्र. के सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू होगा

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी और काम से जी चुराने वाले कर्मचारियों पर अब जल्द ही नकेल कसने वाली है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक अनुशासन और समय की पाबंदी पर बार-बार जोर दिए जाने के बावजूद कर्मचारियों का समय पर दफ्तर न पहुंचना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। हाजिरी लगाओ और गायब हो जाओ कल्चर को खत्म करने के लिए राज्य सरकार अब एक फुलप्रूफ व्यवस्था लागू करने जा रही है। जल्द ही दफ्तरों में मैनुअल रजिस्टर की जगह 'बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम' लेगा जो कर्मचारियों के आने और जाने का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड रखेगा। इसकी शुरुआत राजधानी भोपाल के राज्य सचिवालय  और उससे लगे सतपुड़ा व विंध्याचल भवन से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे प्रदेश के अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य कर दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें