सागर जहरीली शराब त्रासदी की जांच के लिए आयोग गठित
भोपाल [महा मीडिया]
म.प्र. सरकार ने सागर जिले के बंडा तहसील में हुई जहरीली शराब त्रासदी की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस विष्णु प्रताप चौहान को इस जांच आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस त्रासदी में अब तक 33 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ चुकी है और कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आयोग के गठन का आधिकारिक आदेश जारी किया गया है ।