बटरफ्लाई बिग डे आज
मैहर [ महा मीडिया] सितंबर का पूरा महीना भारत में बड़ी तितली का महीना के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तितलियों के संरक्षण और उनकी विविधता के बारे लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान लोग अपने आस-पास या जैव विविधता वाले क्षेत्रों में तितलियों की गिनती करते हैं और उनकी प्रजातियों की पहचान करते हैं। मानसून के बाद सितंबर में मौसम सुहाना होता है धूप और बादलों का खेल रहता है तथा ढेरों फूल खिलते हैं जिससे तितलियां सबसे अधिक सक्रिय और प्रचुर मात्रा में नजर आती हैं। तितलियां परागण और पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का आकलन करने में अहम भूमिका निभाती हैं। रंग-बिरंगी तितलियों की उड़ान केवल प्रकृति की खूबसूरती नहीं बढ़ाती बल्कि यह पर्यावरण के स्वस्थ होने का भी संकेत है। तितलियां पारिस्थितिकी तंत्र में परागण से लेकर खाद्य शृंखला तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बटरफ्लाई बिग डे’ के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं सितंबर का पूरा महीना भारत में ‘बिग बटरफ्लाई मंथ’ के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान तितलियों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान, उनकी संख्या और आवास को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ इनके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।