नीमच में सीबीआई का छापा

नीमच में सीबीआई का छापा

भोपाल [महा मीडिया] 

मादक पदार्थों की तस्करी और जब्ती के बाद 50 लाख की रिश्वत लेकर ड्रग्स की हेराफेरी करने के आरोप में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी सिद्धार्थ कुमार के नीमच स्थित घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। यह कार्रवाई ड्रग्स जब्ती के एक बेहद संवेदनशील मामले को दबाने के एवज में संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन की सूचना पर की गई है। सीबीआई को रिश्वतखोरी का कच्चा चिट्ठा हाथ लगा था। आरोपी सिद्धार्थ कुमार के सरकारी आवास पर केंद्रीय जांच ब्यूरो की उदयपुर से पहुंची टीम ने छापा मारा। घूसखोर अधिकारी सिद्धार्थ कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की  जा रही है। जांच एजेंसियों के शिकंजे के बाद अब कई अन्य चेहरों के बेनकाब होने की पूरी उम्मीद है। 

सम्बंधित ख़बरें