म.प्र. के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में कुछ दिन थमी बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह गई। दमोह में निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।