रूस के सड़क हादसे में बारह यात्रियों की मौत
गांधीनगर[ महा मीडिया]
रूस के उत्तरी आर्कान्गेल्स्क क्षेत्र में एक मिनीबस और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।मिनीबस किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी तभी उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।