
अखिल भारतीय मध्यस्थता अभियान एक जुलाई से
भोपाल [महामीडिया] अखिल भारतीय मध्यस्थता अभियान एक जुलाई से 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता' टाइटल से 90 दिनों का अखिल भारतीय मध्यस्थता अभियान 1 जुलाई, को शुरू होगा और 30 सितंबर तक जारी रहेगा। लंबित मामलों के निपटारे और लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए पूरे भारत में मध्यस्थता 'राष्ट्र के लिए' अभियान शुरू किया जा रहा है कि विवाद समाधान के लिए मध्यस्थता एक ऐसा तंत्र है जो लोगों के लिए अनुकूल, लागत प्रभावी और त्वरित है जिससे रिश्तों, समय और धन की बचत होती है।