केदारनाथ जानेवाला मार्ग एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद

केदारनाथ जानेवाला मार्ग एक बार फिर भूस्खलन के कारण बंद

रुद्रप्रयाग [ महामीडिया ] उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन और आवागमन पर बुरा असर पड़ रहा है। बाढ़ और भूस्खलन से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। केदारनाथ यात्रा पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। क्योंकि मुनकटिया पर बार-बार पहाड़ी से मलवा राजमार्ग पर पहुंच रहा है जिसके बाद उसे आवाजाही के लिए बंद करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान जंगल के रास्ते पैदल मार्ग से तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित निकाल रहे हैं। केदारनाथ से सोनप्रयाग लौट रहे तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका के बीच उनका रेस्क्यू किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से केदारनाथ यात्रा में बार-बार रुकावट आ रही हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें