ऑटिस्टिक प्राइड डे आज

ऑटिस्टिक प्राइड डे आज

भोपाल [महामीडिया] 18 जून को दुनियाभर में ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता है। साल 2025 की थीम है बिना किसी शर्म के अपनी पहचान को गर्व से अपनाना। लेकिन भारत में आज भी ऑटिज़्म को लेकर कई गलत सोच और भ्रामक धारणाएँ फैली हुई हैं। ऑटिस्टिक बच्चों को कई बार लोग धीमा, अजीब या बदतमीज़ कह देते हैं। लोग उनकी ज़रूरतों को समझने के बजाय उन्हें बदलने की कोशिश करते हैं। ऑटिज़्म कोई बीमारी नहीं है। यह दिमाग के काम करने का एक अलग तरीका है। हर ऑटिस्टिक व्यक्ति अलग तरह से सोचता है महसूस करता है और प्रतिक्रिया देता है। लेकिन समाज उन्हें जबरदस्ती सामान्य जैसा बनाने की कोशिश करता है। भारत में जानकारी की कमी के कारण कई परिवार अपने बच्चों की पहचान को छिपाते हैं। स्कूलों में ऐसे बच्चों को साथ लेकर चलने की व्यवस्था कमज़ोर है और दफ्तरों में भी समझ और समर्थन की बहुत कमी है। ऑटिस्टिक प्राइड डे का मकसद है इस सोच को बदलना। यह दिन उन लाखों लोगों की आवाज़ है जो हर दिन समाज की उम्मीदों से लड़ते हैं और अपनी पहचान साबित करने की कोशिश करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें