जयपुर की धर्मसभा में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय

जयपुर की धर्मसभा में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय

जयपुर [महामीडिया] जयपुर में जुटे 100 से ज्यादा विद्वानों ने कहा कि 31 अक्टूबर को देशभर में दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली को लेकर चल रहे असमंजस को लेकर आज मंगलवार को जयपुर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में 'दीपावली निर्णय' विषय पर धर्मसभा आयोजित की गई थी । 31 अक्टूबर को अमावस्या दोपहर 3.52 बजे शुरू होगी। 1 नवंबर को शाम 6.16 बजे तक अमावस्या है। इसके कारण 31 अक्टूबर को दीपावली मनानी चाहिए। दीपावली मनाने के लिए अमावस्या तिथि 24 मिनट तक होना जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें