शरद पूर्णिमा पर्व कल 

शरद पूर्णिमा पर्व कल 

भोपाल [ महामीडिया] आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ कार्यों को करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। शरद पूर्णिमा तिथि पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में चंद्र देव की पूजा  करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। शरद पूर्णिमा का पर्व कल 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चन्द्रोदय का समय 05 बजकर 05 मिनट रहेगा। 

अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 16 अक्टूबर, रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर 
अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 17 अक्टूबर, सायं 04 बजकर 55 मिनट पर

सम्बंधित ख़बरें