सिवनी में 88 पेनकार्ड वाला फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार 

सिवनी में 88 पेनकार्ड वाला फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार 

सिवनी [ महामीडिया] सिवनी जिले की बंडोल पुलिस ने एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित कान्हीवाड़ा थाना के कामता गांव निवासी निवेश कुमार पुत्र खूबचंद सुपले (26) स्वयं को आयकर अधिकारी बताता था।
गांव के लोगों को फर्जी पेनकार्ड देकर रुपये की ठगी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से 88 फर्जी पेनकार्ड, एक बाइक, लेपटाप और प्रिंटर जब्त किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें