दिग्विजय की चुनावी पदयात्रा 31 मार्च से 

दिग्विजय की चुनावी पदयात्रा 31 मार्च से 

भोपाल [ महामीडिया] पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह करीब 3 दशक बाद अपने परंपरागत क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दो बार से राजगढ़ लोकसभा सीट बीजेपी के कब्जे में है। अब दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा से अपनी जीत के लिए पदयात्रा करेंगे। दिग्विजय 31 मार्च को सुसनेर विधानसभा से पदयात्रा शुरू पूर्व सीएम एक बार फिर पद यात्रा करने जा रहे है। दिग्विजय राजगढ़ लोकसभा में आने वाली 8 विधानसभा में पदयात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा 31 मार्च को आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से शुरू होगी। दिग्विजय सिंह एक विधानसभा में 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा के जरिए जनता से कनेक्ट होने की रणनीति होगी। वहीं विधानसभा के क्षेत्रीय नेता भी  20-20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। जहां दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचेंगे वहां पर क्षेत्रीय नेता करेंगे 20-20 किलोमीटर की दो पदयात्रा करेंगे। एक विधानसभा में 60 किलोमीटर पैदल यात्रा करने की रणनीति बनाई गई है।
 

सम्बंधित ख़बरें