
छतरपुर में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री यादव का दौरा रद्द
छतरपुर [ महामीडिया] छतरपुर में आज गुरुवार को मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा रद्द हो गया है। यहां दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। गौरिहार में बने हेलीपैड में पानी भर गया। सभास्थल पर लगा टेंट भी उखड़ गया जिसके कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा रद्द कर दिया गया। तेज हवाएं और बारिश के चलते उनका गौरिहार और मऊसहानियां का प्रस्तावित दौरा स्थगित किया गया है।