असम में भूस्खलन से पांच लोग मरे

असम में भूस्खलन से पांच लोग मरे

मुंबई [महामीडिया] असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले 24 घंटों में कामरूप जिले में भूस्खलन के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में भूस्खलन  के कारण पांच घर और एक होटल ढहने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। उधर सिक्किम में भारी बारिश के कारण थेंग और चुंगथांग इलाकों में भूस्खलन हुआ है। कई घर मलबे में दब गए। मेघालय में शुक्रवार को तेज बारिश से पूर्वी खासी हिल्स जिले में भी भूस्खलन हुआ है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। एक व्यक्ति पानी में डूब गया।

सम्बंधित ख़बरें