![](https://mahamedianews.com/upload/news-image-hn/early-trends-show-the-bjp-government-in-delhi-.jpeg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त
नई दिल्ली [महामीडिया] दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। यहां कार्यकर्ता नाच रहे हैं और भगवा रंग एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 36 सीट पर आगे हैं जो दिल्ली में सरकार बनाने का आंकड़ा है। कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है।
कुल सीट: 70, बहुमत के लिए जरूरी: 36
- आप : 29
- भाजपा : 41
- कांग्रेस : 0