महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव आज से

महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव आज से

 भोपाल ( महामीडिया)तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव आज 23 अक्टूबर से भोपाल में आरंभ हो रहा है। इस सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी करेंगे। साथ में बैरसिया भोपाल के विधायक विष्णु खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 24 अक्टूबर को महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महर्षि क्षेत्रीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले छात्र एवं छात्राएं विभिन्न विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों से लगभग 61 महर्षि विद्यालयों आए 426 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कौशल कला का प्रदर्शन करेंगे। यह सभी छात्र-छात्राएं विभिन्न सात महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी- अपनी विधाओं में उच्च स्थान प्राप्त करके यहां पर पहुंचे हैं। इन प्रतियोगिताओं में एकल एवं टीम वर्ग प्रतिस्पर्धाएं भी शामिल रहेंगी।

सम्बंधित ख़बरें