देश के पूर्वोत्तर भाग में भारी बारिश का अलर्ट

देश के पूर्वोत्तर भाग में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली (महामीडिया): मौसम विभाग ने आज ओडिशा सहित देश के पूर्वोत्तर भाग में मूसलाधार बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में भी आज तेज बारिश होने का अनुमान है। गांगेय पश्चिम बंगाल में आज और कल झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों के बीच कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के मध्य भाग में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस सप्ताह के दौरान देश के मध्य और उत्तर–पश्चिमी भाग में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अपने अपडेट बुलेटिन में कहा है कि बंगाल की खाड़ी में गहरे अवदाब का क्षेत्र 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. यह 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा. इस दौरान 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।  

सम्बंधित ख़बरें